फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली बिल राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में वर्तमान में संचालित विभिन्न योजनाओं (बिजली बिल राहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना) आदि को सफल बनाने व उपभोक्ताओं को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए विकास भवन कार्यालय में स्थित सभागार में समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के द्वितीय चरण में प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष शेष विद्युत उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने एवं केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सोलर पॉवर लगवाने से होने वाले लाभ के संबंध में उपभोक्ताओं को अवगत कराने के निर्देश दिए। विभिन्न निर्माण कार्य, परियोजनाओं पर शत-प्रतिशत प्रगति लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही राजस्व प्राप्ति, स्मार्ट मीटरिंग, बिलिंग, बिजनेस प्लान, आरडीडीएस आदि के संबंध में कारपोरेशन से प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में समस्त अधिशासी अभियन्ता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता एवं फर्म के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें