अमरोहा। नगर पालिका परिषद की कमान लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आई है। निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी शशि जैन ने बसपा की फरहा खान को 1340 वोटों से पराजित कर शहर में कमल खिलाया है। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की नाजमीन परवीन रहीं। जबकि चौथे स्थान पर सपा प्रत्याशी रेहाना रहीं है।वहीं सपा से बगावत कर रालोद ने चुनाव लड़ने वाली पूर्व चेयरमैन की पत्नी रुमाना अफसर आठवें स्थान पर रही हैं।
मतदान के बाद से भाजपा और बसपा के बीच ही मुकाबला तय माना जा रहा था। शनिवार की सुबह से जब मतगणना का कार्य शुरू हुआ तो चुनावी तस्वीर और साफ हो गई। भाजपा प्रत्याशी शशि जैन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी फरहा खान से पहले ही राउंड में 1815 वोटों की बढ़त हासिल की और अंत तक बढ़त को कायम रखा। भाजपा प्रत्याशी को कुल 44697 मत मिले जबकि बसपा उम्मीदवार ने 43457 वोट पाए। 1340 वोट अधिक पाकर भाजपा प्रत्याशी शशि जैन ने नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी कब्जा कर लिया। सपा प्रत्याशी रेहाना को 15300 मत मिले और तीसरे नंबर पर रहीं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी नसरीन जफर को 1229 वोट मिले। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन की प्रत्याशी अर्सी को 1493 व रालोद प्रत्याशी रुमाना अफसर को 840 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नाजमीन परवीन को 1711 मत मिले। इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी आशा को 518, फहमीदा खातून को 618, शालिनी को 1016, रुशदा सिद्दीकी 289 वोट मिले हैं। बात वर्ष 2017 के चुनाव की करें तो भाजपा की शशि जैन ने सपा की जैबुननिसा को 817 वोटों से हराया था। इस चुनाव में बसपा, कांग्रेस समेत 20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।
पार्टी प्रत्याशी-मिले मत
भाजपाशशि जैन44697
बसपा-फरहा खान43367
सपा-रेहाना -15300
कांग्रेसनसरीन जफर1229
रालोदरुमाना अफसर-840
एआईएमआईएमअर्सी-1493
आम आदमी पार्टी-नाजमीन फरवीन1711
निर्दलीय-आशा-518
निर्दलीय-फहमीदा खातून418
निर्दलीयरुशदा सिंद्दीकी289
निर्दलीयशालिनी1016