राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कर्मचारी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई सुचारु नहीं किए जाने पर अन्य फीडरों की सप्लाई ठपकर अफसरों को दफ्तरों में घेरने की चेतावनी दी।
क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा, कपासी, फतेहपुर अबू, सलामतपुर की बिजली आपूर्ति बीते चार दिन से ठप है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से बुधवार को ग्रामीणों को पारा चढ़ गया। गुस्साए लोग अजीजनगर बिजलीघर पहुंचे और ताला जड़ दिया।
इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए बिजलीघर के कर्मचारी मौके से भाग निकले। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कर्मचारी दूसरे फीडरों को उनके हिस्से की बिजली दे रहे हैं। जिसकी वजह से फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। यदि सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे दफ्तर में अधिकारियों का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मो.रईस, बाहर हुसैन, आदिल हुसैन, सुरेंद्र सिंह, कुशल कुमार, हाजी फारूख, हाजी भूरा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।