फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: त्योहारों से पहले दुरुस्त होगी बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नवरात्र, दशहरा और दिवाली के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है। त्योहारों के दौरान बिजली की मांग बढ़ने और आपूर्ति में आने वाली तकनीकी खामियों से निपटने के लिए जिले के सभी 70 बिजलीघरों में विशेष अनुरक्षण कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत जर्जर और खराब लाइनों से लेकर ट्रांसफार्मरों और बिजलीघरों के उपकरणों को दुरुस्त किया जाएगा। निगम का लक्ष्य समय रहते सभी कमियों को दूर कर त्योहारों में ट्रिपिंग और स्थानीय फाल्ट की समस्या को कम करना है। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के लिए 11 केवी की 142, 33 केवी की 269 और 368 एचटी लाइनों समेत कुल 779 बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही वितरण व्यवस्था में लगे 976 ट्रांसफार्मरों की जांच और आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। ट्रांसफार्मरों पर उनकी क्षमता के अनुसार फ्यूज वायर भी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक भार पड़ने की स्थिति में होने वाली दिक्कतों को कम किया जा सके।
-
बिजलीघरों में उपकरणों की भी होगी जांच
14 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष अनुरक्षण माह के दौरान चारों उपखंडों के सभी 70 बिजलीघरों में सफाई और सुरक्षा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। बिजलीघरों के स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफार्मर, वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, नियंत्रण पैनल, बैटरी चार्जर और अर्थिंग की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। बिजली लाइनों के रास्ते में आने वाले पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई भी कराई जाएगी। इससे बारिश और तेज हवा के दौरान तारों के टकराने से होने वाले फाल्ट की घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी। ट्रिपिंग, स्थानीय फाल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याओं को कम करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन


गजरौला में सबसे ज्यादा होंगे काम
अनुरक्षण अभियान में जिले के चारों उपखंडों में कुल 2370 कार्य कराए जाने हैं। इनमें गजरौला में सबसे अधिक 898, हसनपुर में 527, नौगावां सादात में 471 और अमरोहा उपखंड में 461 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों, बिजलीघरों के उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्य शामिल हैं। निगम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित अवधि में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। अभियान में लापरवाही मिलने पर पावर कॉरपोरेशन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

-
अनुरक्षण अभियान के तहत बिजली आपूर्ति से संबंधित कमियों को दूर कराया जा रहा है। सभी बिजलीघरों और लाइनों की जांच के साथ जरूरी मरम्मत कराई जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को आपूर्ति संबंधी समस्या न हो। -आरके दुबे, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें