फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवसृजित निकायों में 26 करोड़ रुपये खर्च करेगा बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नव सृजित व विस्तारित निकायों में बिजली विभाग 26 करोड़ छह लाख रुपये खर्च करेगा। 31 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी व अमरोहा और सैदनगली में 94 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। तीनों नगरों में 76.4 किमी लंबी एलटी लाइन व एबीसी केबल डाला जाएगा। 11 हजार वोल्टेज की लाइन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में आस पास के कई गांवों को जोड़ कर सैदनगली नई नगर पंचायत बनी। अमरोहा नगर पालिका का विस्तार किया गया। उसमें आस पास की ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। उधर गजरौला में औद्योगिक इकाइयों के कारण रोजगार की तलाश में देश के विभिन्न कोने से आए लोग यहीं पर बस गए। नई कॉलोनियां बस गई हैं। गजरौला में नई बस रहीं कॉलोनियों, नवसृजित नगर पंचायत सैदनगली व विस्तारित नगर पालिका अमरोहा के नागरिकों को पर्याप्त बिजली मिल सके, इसके लिए विभाग 26 करोड़ छह लाख रुपये खर्च करेगा। सबसे पहले विभाग 76.4 किमी लंबी एलटी लाइन खिंचवाएगा। एबीसी लाइन डाली जाएगी। 11 केवी लाइनों का विस्तार किया जाएगा। दो-दो नए फीडर बनाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि 31 मार्च-24 तक यह काम पूर्ण भी करना है। जिससे भीषण गर्मी में परेशानी का सामना न करना पड़े।




तीनों निकायों में ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
गजरौला। गजरौला, अमरोहा व सैदनगली में भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ओवरलोड से निजात दिलाने के लिए उनकी क्षमता वृद्धि की जाएगी। नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 16 केवीए के 22, 25 केवीए के 14, 63 केवीए के 18, 100 केवीए के 30, 250 केवीए 400 केवीए के चार-चार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। 25 केवीए के 20 ट्रांसफार्मरों को 63 केवीए, 63 केवीए के सात ट्रांसफार्मरों को क्षमता वृद्धि कर 100 केवीए का किया जाएगा। 100 केवीए के दो-दो ट्रांसफार्मर 250 केवीए के किए जाएंगे। 250 केवीए के दो-दो ट्रांसफार्मरों को 400 केवीए का किया जाएगा। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि क्षमता वृद्धि का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें