फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ पर लगाया अभद्रता और शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी के शक में कार्रवाई के दौरान एसडीओ पर अल्ट्रासाउंड संचालक ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि एसडीओ ने डॉक्टरों को लुटेरा और बिजली चोर भी बताया। इस पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद से शहर के चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर के आजाद रोड स्थित डीआईओएस कार्यालय के पास कृष्णा अल्ट्रासाउंड सेंटर है। अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक डॉ.देवेंद्र सिरोही बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को पत्र सौंपकर बताया कि मंगलवार को बिजली विभाग के एसडीओ ने औचक निरीक्षण के नाम पर अल्ट्रासाउंड सेंटर की बिजली काट दी। बिजली मीटर भी निकाल कर ले गए। जबकि उस समय वहां पर मरीजों की भीड़ लगी हुई।
उन्होंने एसडीओ से गंभीर मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने में व्यस्त होने की बात कही। फिर भी एसडीओ ने उनकी बात नहीं सुनी और कार्रवाई जारी रखी। आरोप लगाया कि उन्होंने अचानक चेकिंग का कारण पूछा तो एसडीओ ने कहा कि डॉक्टर तो लुटेरे होते हैं, बिजली चोरी भी करते हैं। बिजली चोरी के शक में कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सेंटर पर एक भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका, जबकि कई गंभीर मरीज वहां पर आए हुए थे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर उन्होंने सोलर प्लांट लगवा रखा है। इसके बावजूद वह प्रतिमाह लगभग पचास हजार रुपये बिजली बिल विभाग को अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वे एसडीओ की टिप्पणी से बेहद आहत हैं। उनके घर समेत सेंटर पर लगे बिजली विभाग के तीनों कनेक्शन कटवा दिए जाएं। वे बिजली अधिकारियों के उत्पीड़न से आहत हैं। अब बिजली कनेक्शन चालू नहीं रखना चाहते हैं। घटना के बाद से अन्य चिकित्सकों में बिजली अधिकारियों के रोष व्याप्त है। चिकित्सकों ने एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें