जोया ब्लाक हाईवे स्थित आनंद विहार कॉलोनी का बिजली कनेक्शन चार लाख के बकाये बिल की वजह से काट दिया गया है। इसके चलते दो दिन से कालोनी की पानी सप्लाई ठप है।
जोया ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत नागरपुर में हाईवे किनारे स्थित आनंदविहार कालोनी में दो दिन से पीने के पानी की सप्लाई बाधित है। बिजली विभाग की ओर से चार लाख बकाया की बात कहते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इसके चलते कालोनी में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरी कालोनी में पानी की सप्लाई कालोनी स्थित पानी की टंकी से होती है। जिसका बिजली बिल भी कालोनी वासियों को ही देना होता है। लेकिन बिल जमा न होने की स्थित में बिजली विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। जेई बृजेश कुमार का कहना है कि चार लाख के बकाये पर एक महीने पहले भी कनेक्शन काट दिया था। लेकिन जमा करने के अनुरोध पर फिर से जोड़ दिया गया था। अब समय अवधि निकलने पर फिर से कनेक्शन काट दिया है। कनेक्शन बिल जमा होने पर ही जोड़ा जाएगा। संवाद