गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गौसाईं निवासी युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी 35 वर्षीय रजनीश शर्मा अंबाला में एक दूध की डेयरी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। मंगलवार की शाम वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से खरीदारी करने जा रहा था। इस बीच पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। रात में ही परिजन अंबाला को रवाना हो गए। बुधवार की शाम तक शव लेकर परिजन गांव में नहीं लौटे थे। ग्राम प्रधान ओमकार सैनी का कहना है कि रात में किसी समय पहुंच सकते हैं।