फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला के मोहल्ला शिवपुरी के 250 घरों में पांच घंटे बंद रहेगी बिजली

Thu, 25 Jan 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। खाद गुर्जर चौराहा के 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का एबीसी केबल बदले जाने का काम किया जाएगा। जिसके चलते बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शिवपुरी मोहल्ले के 250 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

खाद गुर्जर चौराहा पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे शिवपुरी मोहल्ले में 250 घरों की आबादी को बिजली दी जा रही है। यह काफी पुराना हो गया है। उसके एबीसी केबल जर्जर हो गए हैं। भीषण गर्मी में आए दिन जलते थे। जिससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आने वाले गर्मी के सीजन में आबादी को दिक्कत का सामना करना न पड़े, इसके लिए बिजली विभाग अभी से तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ट्रांसफार्मर के पुराने केबल को बदला जाएगा। जिसके लिए पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। जेई अजय कुमार ने बताया कि पांच घंटे आपूर्ति ठप रहने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए 11 बजे तक पानी आदि का इंतजाम कर लें। जिससे बाद में परेशानी उठानी न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें