अमरोहा नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसपी डॉ वि?
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों का रिकार्ड तैयार नहीं हो सका है। अधिकांश बूथों की मैपिंग हो चुकी है। उम्मीद है तीन अक्तूबर को रिकार्ड तैयार हो सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों के चिन्हांकन के बारे मे समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन का पड़ताल कर लें। ताकि बूथों पर वोटर निडर होकर वोट करें। इसके लिए आयोग के नियमों के अनुसार काम करना होगा। क्रिटिकल और वल्रेरबल बूथों का चिन्हांकन कर लिया जाए। ताकि आयोग को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि बूथों के चिन्हांकन में नियमों का पड़ताल जरुर कर लें। उन्होंने कहा कि ऐसे बूथ जहां पर परिवार या समुदाय के लोगों को वोट डालने से रोके जाने की आशंका हो, इसके बारे में पड़ताल जरुर कर लें। ताकि किसी तरह की बदलाव की गुंजाइश नहीं रहें। इसके अलावा विवाद की आशंका वाले बूथों के बारे में स्थलीय जांच परख कर लें। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी, रिर्टनिंग ऑफिसर/एसडीएम इंद्र नंदन सिंह, एसडीएम हसनपुर विजय शंकर, सीओ सिटी विजय राणा, सीओ हसनपुर सतीश पांडेय आदि रहे।
इन थानाक्षेत्रों से तैयार होनी है रिपोर्ट
अमरोहा देहात, डिडौली, रजबपुर, नौगांवा सादात, सैदनगली, हसनपुर और गजरौला थाना शामिल है।