फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलड़िया सब स्टेशन के फीडर में फाल्ट, दस घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिजली उपकरणों में फाल्ट की समस्या भी बढ़ने लगी है। बुधवार रात लगभग एक बजे ओवरलोड की वजह से गुलड़िया सब स्टेशन के टाउन फीडर के इनकमिंग फीडर में फॉल्ट आ गया। ओवरलोड के चलते केबल ज्वाइंटिंग किट दगने से मुश्किलें बढ़ गई। इसके चलते आधी रात को बिजली गुल हो गई। इन्वर्टर की बैटरी ने जवाब दे दिया। 10 घंटे की लगातार कटौती और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। 50 हजार की आबादी बिजली के बिन परेशान रही। टेक्निकल टीम सुबह फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुट गई। मशक्कत के बाद लगभग 11 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद शहर के लोगों को सुकून मिला।
विज्ञापन

बुधवार-गुरुवार की रात लगभग एक बजे गुलड़िया सब स्टेशन के इनकमिंग पैनल में खराबी हो गई। ओवरलोड के चलते केबल ज्वाइंटिंग किट दग गया। इसके चलते मोती नगर, सराय कोहना, नल, चिल्ला, आवास विकास कॉलोनी, तलवार शाह, कल्याणपुरा, बटवाल आदि मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। कुछ देर के बाद इन्वर्टर की बैटरी ने जवाब दे दिया। इसके बाद लोगों की नींद खुली। सब स्टेशन के सीयूजी नंबर पर फोन किया। कर्मचारियों ने केबल के दगने के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सुबह में फॉल्ट दुरुस्त करने को कहा। बिजली गुल होने से घरों में रहना मुश्किल हो गया। लोग अपने कमरे से बाहर निकले। छतों पर टहलना शुरू किया जबकि कुछ लोगों ने मोहल्लों की गलियों में चहलकदमी शुरू कर दी। किसी तरह मुश्किलों के साथ रात गुजारी। दिन में 9.30 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई लेकिन टेस्टिंग के दौरान दोबारा फॉल्ट आ गया। इसके चलते 10 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। टीम ने एक घंटा तक काम में जुटी रही। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।
रेफ्रिजरेटर में रखा सामान खराब, पानी के लिए तरसे
अमरोहा। बिजली की कटौती से रेफ्रिजरेटर को तापमान नहीं मिल सका। इसके चलते खाद्य सामग्री खराब हो गई। सुबह में चाय बनाने के लिए पैकेट खोला तो दूध खराब मिला। वहीं घरों की टंकियों से पानी खत्म हो गया। इसके चलते सुबह की तैयारियों में लोगों को मुश्किलें हुई। हैंडपंप के पानी से लोगों ने काम निपटाया।
विज्ञापन

बिजली के बिना बच्चे बिलख उठे
अमरोहा। गर्मी में बिजली के गुल होने से सर्वाधिक असर बच्चों पर हुआ। वह गर्मी से बिलखने लगे। मम्मियों ने उन्हें हाथ पंखा से राहत दिलाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें