फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत पर जा रही बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Thu, 17 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। देहात थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर बंजारा निवासी 65 वर्षीय कृष्णा देवी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कृष्णा देवी दिवंगत संतराम सिंह की पत्नी थीं। बुधवार सुबह घर से रेलवे लाइन पार कर खेत पर हरा चारा लेने जा रही थीं। इसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि कृष्णा देवी के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं और सभी विवाहित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें