फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीवन कारावास की सजा काट रहे बुजुर्ग की बरेली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी(अमरोहा)। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पचास वर्षीय उझारी निवासी बुजुर्ग की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बरेली के जिला कारागार में बंद थे। जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी पचास वर्षीय मुन्ने उर्फ यामीन अपनी चाची फरमूदी पत्नी अब्दुल अजीज की हत्या के जुर्म में 1 अप्रैल 2002 को जेल गए थे। वह जेल में अक्सर बीमार रहते थे। कई दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। जेल प्रशासन ही उनका उपचार करा रहा था। बुधवार की रात अचानक हालत ज्यादा खराब हो गई है। इस दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बच्चे छोड़े हैं। जो उझारी कस्बे में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें