फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Thu, 04 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया स्थित इकबाल नगर मोहल्ले में सर्विस रोड पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा इतना गंभीर था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोया भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हादस पर मोरचरी पर रखवा दिया है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें