फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। संभल चौराहे पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित संभल चौराहे पर हुआ। सैदनगली थानाक्षेत्र के सौंहत गांव निवासी लीलासिंह (60) डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी है। रविवार की शाम वह रिश्तेदारी में जाने के लिए पैदल संभल चौराहा पर पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चींखते-चिल्लाते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें