फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: अमरोहा में बेकाबू कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत, गर्मी के चलते दुकान के बाहर कर रहे थे आराम

Sat, 30 Apr 2022 06:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)

सार

अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में मनोटा रोड स्थित हसनपुर कला गांव में एक बेकाबू कार ने दुकान के बाहर बैठे बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में अनियंत्रित कार चालक ने परचून की दुकान के बाहर बैठे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। मामले में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र में मनोटा रोड स्थित हसनपुर कला गांव में यह हादसा हुआ। यहां पर शेरसिंह (65) पुत्र नौबत सिंह का परिवार रहता है। उनका घर गांव में है, जबकि वह गांव के पास में ही स्थित केके इंटर कालेज के सामने परचून की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी दुलारी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे शेरसिंह गर्मी के चलते दुकान के बाहर बैठे थे। मनोटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और चालक ने दुकानदार शेरसिंह को टक्कर मार दी। हादसे में शेरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल शेर सिंह को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया की देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक जल्द ही गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें