फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से आठ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। युवती ने विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीओ से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसैली निवासी पिंकी सागर का कहना है कि उसकी जान पहचान थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मेव गांव निवासी युवती के साथ हुई। उसका आरोप है कि युवती ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिल कर कुछ लोगों को विदेश भेजने की बात कही। उसकी बात पर यकीन कर उन्होंने अपने परिचितों को विदेश भिजवाने के लिए युवती को पांच लाख 30 हजार रुपये दे दिए। पिंकी सागर के भाई ने ही अपने बेटे काे विदेश भिजवाने के लिए युवती को एक लाख 90 हजार रुपये की नकदी व डेढ़ लाख रुपये का सामान दे दिया। पांच लोगों से आठ लाख 70 हजार रुपये दिए। मगर इसके बाद भी किसी को विदेश नहीं भेजा। तकाजा करने पर 70 हजार वापस कर दिए। बाकी रकम जल्द वापस करने का भरोसा दिया। इसके बाद कई बार रुपये मांगे, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सीओ मंडी धनौरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें