फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हजरत अली की शहादत का वाकया सुन आंखें नम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में कई स्थानों पर दामाद-ए-रसूल हजरत अली की शहादत पर मजलिसों का सिलसिला चला। सहरी के बाद गमगीन माहौल में जगह-जगह शबीह-ए-ताबूत बरामद हुए। शहादत का वाकया सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। फिजा में रातभर या अली-या अली सदाओं की गूंज आती रही।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शफातपोता स्थित इमाम बारगाह हुसैनिया में मौलाना डाॅ. सैयद अहसन अख्तर सरोश ने मजलिस को संबोधित किया। शहादत का बयान सुनकर मजलिस में या अली-या अली की सदाएं बुलंद होने लगी। जुलूस में अंजुमन बनी हाशिम ने नौहा पढ़ा। वहीं, सोमवार को नमाज फज्र के बाद से ही मस्जिदों और इमाम बारगाहों में मजलिस और ताबूत की जियारत का सिलसिला शुरू हो गया। मोहल्ला दानिशमंदान स्थित मस्जिद फैज बाकर से भी जुलूस बरामद हुआ। जो इमाम बारगाह वजीर-उन-निसा पहुंचकर संपन्न हुआ।
मोहल्ला लकड़ा व मोहल्ला मजापोता स्थित इमाम बारगाह में भी हजरत अली का ताबूत निकाला गया। उलेमाओं ने हजरत अली की जिंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डालते हुए शहादत का बयान पेश किया। वहीं, कई स्थानों पर हजरत अली की याद में आयोजित मनकबती महफिल में भी उनकी शान में कलाम पेश किया गया। इफ्तार के बाद घरों में शुरू हुआ नजर का सिलसिला फिर देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें