फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजा में गूंजा जश्न ए आमद ए रसूल, घरों में इबादत का दौर

विज्ञापन
उझारी में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दरगाह में दुआ करते जायरीन। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर इबादत का दौर चलता रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने घरों में इबादत की। फिजा में जश्न-ए-आमद-ए-रसूल गूंजता रहा। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम बहुल मोहल्ले गुलजार हो गए। दावतों का दौर शुरू हुआ जो देर रात चलता रहा। घरों की छत पर झंडे और स्टीकर लगाए गए। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दिया।
विज्ञापन

मोहम्मद साहब की विलादत पर शुक्रवार को शहर से लेकर मुस्लिम बहुल गांव में जश्न का माहौल रहा। फज्र की नमाज के बाद घरों में तिलावत की गई। बुजुर्गों ने बच्चों से मोहम्मद साहब की सुन्नत पर अमल करने की तालीम दी। कहा कि मोहम्मद साहब का जीवन दुनिया के लिए मिसाल है। इसके बाद लोग घरों की सफाई में जुट गए। इसके साथ ही महिलाएं घरों में लजीज पकवान बनाने में जुट गईं। दोपहर 12 बजे के बाद मस्जिदों से जुमे की अजान फिजा में गूंजी। बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने घरों में नमाज अदा की। इसके बाद घरों में दावतों का सिलसिला शुरू हुआ। दस्तरख्वान पर लजीज पकवान सज गए। बिरयानी, कोरमा, दही बड़ा का लुत्फ उठाया। एक दूसरे के घरों में पहुंचे। मुबारकबाद दी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें