अमरोहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूरे होने पर परिषदीय स्कूलों में 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन हो रहा है। रोजाना होने वाले कार्यक्रम में बच्चों को अलग-अलग गतिविधियों से रूबरू कराया जाएगा। मंगलवार को सप्ताह का पहला दिन टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) दिवस व दूसरा दिन एफएलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) दिवस के रूप में मनाया गया।
जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के चार साल पूरे होने पर स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने शिक्षा सप्ताह के आयोजन के निर्देश दिए थे। जिसके तहत पहले दिन 22 जुलाई को टीएलएम दिवस, 23 जुलाई को एफएलएन दिवस, 24 जुलाई को खेल दिवस, 25 जुलाई को सांस्कृतिक दिवस, 26 जुलाई को कौशल एवं इनीशिएटिव दिवस, 27 जुलाई को ईको क्लब दिवस व 28 जुलाई को सामुदायिक भागीदारी दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने बताया कि मंगलवार को दूसरा दिन एफएलएन दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों में रोजाना अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
-