फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के लिए नौ अगस्त से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए निर्धारित खेलों में अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए नौ अगस्त से ट्रायल शुरू होंगे। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले खिलाड़ी ही ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल मालीखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि राज्य कर्मचारियों को कामकाज के बीच उनको स्वस्थ रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत खेल विकास व शारीरिक संवर्द्धन के लिए जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। बताया कि साल 2024-25 के लिए खेलों के ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नौ अगस्त को जिला स्तरीय ट्रायल होगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पहले फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। फिजिकल टेस्ट में कम से कम 14 अंक प्राप्त करने पर ही अपने पसंदीदा खेल के ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे।
-

इन तारीखों को होगा ट्रायल
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल नौ अगस्त, मंडल स्तरीय ट्रायल 13 से 14 अगस्त व प्रदेश स्तरीय ट्रायल 22 से 23 अगस्त के बीच आयोजित होगा।
विज्ञापन

-

यहां होंगे प्रदेश स्तरीय ट्रायल
मंडल स्तरीय ट्रायल मंडल मुख्यालयों पर आयोजित होंगे, जबकि प्रदेश स्तरीय ट्रायल के तहत प्रयागराज में टेनिस, बस्ती में वॉलीबॉल, लखनऊ में तैराकी, ब्रिज व शतरंज, वाराणसी में बास्केटबॉल, अयोध्या में टेबल टेनिस, सहारनपुर में कबड्डी, आगरा में भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक व पावर लिफ्टिंग, मेरठ में एथलेटिक्स, मऊ में फुटबॉल, कानपुर में क्रिकेट व कैरम, गोरखपुर में कुश्ती व रायबरेली में हॉकी का ट्रायल होगा।
-
इन विभागों के कर्मचारी नहीं कर सकेंगे प्रतिभाग
देशकांत त्यागी के अनुसार ट्रायल में आटोनोमस बॉडी जैसे, परिषद, बोर्ड, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत व पुलिस विभाग के कर्मचारी अध्यापक व सहायक अध्यापक प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के कर्मी इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें