अमरोहा। यातायात पुलिस ने शहर में बढ़ते ई-रिक्शा के लोड को कम करने के लिए ई-रिक्शा रूट निर्धारण की कार्रवाई शुरू कर दी है। चेकिंग अभियान चलाकर 298 वाहनों का चालान किया।
एसपी आदित्य लांगहे के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए यातायात पुलिस व नगर पालिका टीम ने नगर में ई- रिक्शा का रूट निर्धारण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शहर में 11 रूट निर्धारित किए गए हैं। सभी को इन रूट के हिसाब से ही चलना होगा। अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीएसआई इंद्रभान गौर ने बताया कि आज से रूट निर्धारण की कार्यवाही शुरू कर दी है। एक सप्ताह में यह कार्रवाई पूर्ण कर ली जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने को लेकर सोमवार को बिना हेलमेट का अभियान चलाकर जनपद के मुख्य मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर 298 वाहनों का चालान किया गया। एक डग्गामार बस, एक जुगाड़ मोटरसाइकिल को सीज किया गया। दो पहिया वाहन चालकों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की।