फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत

Fri, 08 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। दिल्ली हाईवे पर बुधवार को हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

संभल जिले के एचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी शिवदेश (48) बुधवार को रजबपुर क्षेत्र में बेटी से मिलने उसकी सुसराल गए थे। पेशे से ई-रिक्शा चालक शिवदेश बेटी से मिलकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी ई-रिक्शा गांव जलालपुर उमर के पास पहुंचा। तो एक गड्ढे में पहिया उतरने से उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में शिवदेश गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें