अमरोहा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में यातायात चेकिंग अभियान चलाया। इसमें नियमों का उल्लंघन करने पर 449 वाहन चालकों के ई-चालान किए गए। इन पर कुल 8.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि ओवरस्पीडिंग के सबसे अधिक 232 चालान किए गए। बिना हेलमेट के 124, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 12, बिना सीट बेल्ट के 10 और बिना इंश्योरेंस के सात चालान हुए। इसके अलावा नो पार्किंग के 18, बिना नंबर प्लेट के छह और फिटनेस संबंधी उल्लंघन पर एक चालान किया गया। अन्य धाराओं में 39 चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। संवाद