फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने के खेत में मिला लापता रिटायर्ड कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर से निकले तहसील के रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जसराम सिंह (60) का शव नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतक जसराम सिंह अमरोहा नगर के मोहल्ला वासुदेव शास्त्री नगर की रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी अमलेश के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटा उन्होंने गोद ले रखा है। जसराम सिंह तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। दिसंबर 2017 में वह रिटायर्ड हो गए थे। इसके बाद से अपने घर पर ही रहते थे। जबकि उनके चारों बेटे मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे जसराम सिंह परिजनों से बिना बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अमरोहा नगर की वासुदेव चौकी और नौगांवा सादात थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शनिवार की दोपहर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अकबरपुर पट्टी गांव के पास गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान परिजनों ने हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंकने का आरोप लगाया। वहीं मृतक जसराम सिंह के शरीर पर कहीं भी चोटों के निशान नहीं मिले हैं। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यहां कैसे पहुंचे जसराम
अमरोहा। रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जसराम सिंह अमरोहा नगर के मोहल्ला वासुदेव शास्त्री नगर के रहने वाले हैं। जबकि उनका शव नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में में पड़ा मिला है। वासुदेव शास्त्री नगर के अकबरपुर पट्टी गांव की दूरी करीब पांच से सात किलोमीटर दूर है। जहां उनका शव मिला है, वह स्थान नौगांवा सादात से करीब एक किलोमीटर दूर और अकबरपुर पट्टी गांव से 25 मीटर दूर है। परिजनों का कहना है कि उनकी इस क्षेत्र में कोई जान पहचान या रिश्तेदारी नहीं हैं। साफ है कि कोई उन्हें यहां लेकर आया था और गला दबाकर हत्या की। बाद में शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें