फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Wed, 04 Jun 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर तिगरी गंगा घाट और ब्रजघाट में श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले गंगा स्नान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने तिगरी पहुंचकर निरीक्षण किया।
डीएम ने स्नान घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा से लेकर गोताखोरों के मुस्तैद रहने तक की व्यवस्थाओं को मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए। पानी की गहराई वाले बिंदुओं के चिह्नांकन के लिए लगाई जानी वाली बल्लियों, पार्किंग व चेंजिग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गंगा दशहरा पर श्रद्धालु को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त नाव की व्यवस्था होनी चाहिए एवं गोताखोर तैनात रहने चाहिए। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, डीपीआरओ पारूल सिसोदिया, एसडीएम धनौरा चंद्रकांता, सीओ स्वेताभ भास्कर तहसीलदार धनौरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें