फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिनके दम से आज भी जिंदा दीन और ईमान है...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एलिया फ्रेंडस सोसाइटी के संयोजन में हजरत अबूतालिब की यौमे विलादत पर मुशायरा आयोजित किया गया। जिसमें शायरों ने कलाम पेश कर महफिल को नूरानी बना दिया। श्रोताओं की खूब वाहवाही हासिल की।
विज्ञापन

मंगलवार रात शहर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली स्थित इमामबाड़े में आयोजित मुशायरे की शुरुआत इरफान अहमद बाकरी ने तिलावते कलामे पाक से की। जबकि अरमान हैदर साहिल ने नाते पाक का नजराना पेश किया। वहीं, मौलाना डाॅ. सैय्यद मोहम्मद शहवार हुसैन ने हजरत अबूतालिब की जिंदगी पर रोशनी डाली। इस दौरान पंडित भुवन शर्मा अमरोहवी ने कुछ इस अंदाज में अपनी बात की...जिनके दम से आज भी जिंदा दीन और ईमान है, वो मोहम्मद का चचा इस्लाम की पहचान है। नौशा अमरोहवी ने पढ़ा...सुख्न के जैल में उनकी फसाहत देखकर नौशा, हम उनको एक मुकम्मल नात का दीवान कहते हैं। डाॅ. लाडले रहबर यूं नमूदार हुए...दो चचा जमाने में बावफा चचा ठहरे, एक चचा सकीना का एक चचा अबू तालिब। शानदार अमरोहवी ने पढ़ा...खुद ब खुद हक लिखा कलम ने मेरे, मैंने जब भी लिखा अबू तालिब। आरिफ हुसैन नाजिम ने फरमाया...हर घड़ी अहमदे मुख्तार की नुसरत के लिए, तुमको दीखा न कोई काम अबू तालिब का। इसके अलावा मुशायरे में कायम अमरोहवी, जैद अमरोहवी, अशरफ फराज, शाहनवाज तकी, अरमान साहिल, फुरकान अमरोहवी, अफसर अमरोहवी आदि शायरों ने भी कलाम पेश किए। मुशायरे की अध्यक्षता मौलाना कौसर मुज्तबा व संचालन डॉ. लाडले अमरोहवी ने किया। इस दौरान मास्टर अबुल हसनैन, मोहसिन नकवी, कायम अमरोहवी, अख्तर अब्बास गुलजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें