जोया। मंगलवार को आंधी-बारिश की वजह से जोया कस्बे में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।
जोया व कलक्ट्रेट बिजली घर की आपूर्ति करीब लगभग 10 घंटे तक ठप रहने से लोग परेशान रहे। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोग बेहाल दिखे। अजीज नगर मढ़ैयो बिजली घर पर केबल फॉल्ट के चलते इससे जुड़े दर्जनों गांव की सप्लाई मंगलवार की सुबह से ठप रही। श्यौनाली, डिडौली, सेंतली, कालखेड़ा, टिकिया, फतेहपुर, पलौला, हरियाना, श्यामपुर, नसीरपुर व फरासपुरा आदि गांव की लाइट बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई संजय सैनी ने बताया कलक्ट्रेट बिजली घर के कर्मचारियों ने कस्बा की लाइन में आए फॉल्ट को ठीक कर लिया है। संवाद