फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/कुआखेड़ा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आधा दर्जन गांवों के किसानों ने शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति नहीं किए जाने के विरोध में मूंढाखेड़ा बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि अधिशासी अभियंता के सुधार के आश्वासन पर किसानों धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

मूंढाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव मुकारी, मूंढाखेड़ा, भरतपुर, इब्राहीमपुर आदि के किसानों ने शनिवार दोपहर मूंढाखेड़ा बिजलीघर पर शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। भाकियू के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि बिजली की अघोषित कटौती की वजह से खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए चार घंटे भी आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस दौरान किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता ने फोन पर आश्वासन दिया कि शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति की जाएगी, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। मौके पर देशराज सिंह, धर्मवीर सिंह, लवली सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें