कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में स्नान करने और स्नान के बाद घर लौटने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए सात नवंबर से कांकाठेर में 11 ट्रेनों का ठहराव होगा। ट्रेनें दो मिनट रुककर गंतव्य को रवाना होंगी। वाणिज्य कर निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि कांकाठेर में ट्रेनों का ठहराव सात से 11 नवंबर तक रहेगा।
1-इंटरसिटी एक्सप्रेस- कांकाठेर में सुबह 7:43 पहुंचेगी और शाम 6:46 बजे वापसी होगी
2-आला हजरत- सुबह 9:17 बजे कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और शाम को शाम 4:55 बजे आएगी
3-लाल कुआं एक्सप्रेस- सुबह 8:38बजे कांकाठेर पहुंचेगी। शाम को चार बजे कर सात मिनट पर वापसी होगी
4-राज्यरानी एक्सप्रेस- रात को 9:50 बजे कांकाठेर पहुंचेगी। सुबह को 8:18 बजे वापस आएगी।
5-काठगोदाम एक्सप्रेस-दोपहर को 1:18पर कांकाठेर पहुंचेगी। शाम को 5:54 वापसी होगी
6-पदमावत एक्सप्रेस- रात में 2:12बजे कांकाठेर पहुंचने के बाद 8.53 बजे लौटेगी
7-फैजाबाद एक्सप्रेस -सुबह को 4:11 बजे आएगी और रात को दस बजे वापसी होगी
8-नौचंदीी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे कांकाठेर पहुंचकर रात को 9:33 पर वापस आएगी
9-काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस- 3:40 बजे सुबह कांकाठेर पहुंचेगी और दोपहर 1:40 पर लौटेगी
10-दिल्ली बरेली पैसेंजर रात को 23:50 पर कांकाठेर पहुंचेगी
11-दिल्ली बरेली-पैसेंजर 4:34 बजे और रात में 2.55 बजे आएगी