फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों और सरियों से पीटा, लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगजा का है। मोहल्ला निवासी मोहम्मद आमिर के बेटे अब्दुल अहद की कुछ युवकों से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर मोहल्ला घेर पछैय्या निवासी तैय्यब ने उसे फोन करके एकेके इंटर कॉलेज के पास बुला लिया। अब्दुल अहम जैसे ही मौके पर पहुंचा तो आरोपी तैय्यब ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर लाठी डंडों व सरिये से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर पर राहगीर एकत्र हो गए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही तैय्यब व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें