फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: करंट दौड़ने से सैकड़ों घरों के उपकरण फुंके, ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गांव सहेलिया में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर तारों पर गिर गया। इससे पूरे गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। सैकड़ों घरों में बिजली के उपकरण खराब हो गए, जबकि एक मवेशी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने देहरा मिलक बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहेलिया में बुधवार रात करीब आठ बजे हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूट कर गिर गया और वह एचटी लाइन से टच हो गया है। इससे पूरे गांव में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। पशुशाला में कन्छिद सैनी के मवेशी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सैकड़ों घरों में बिजली के उपकरण खराब हो गए। घटना से नाराज ग्रामीण देर रात में देहरा मिलक बिजलीघर पहुंचे और हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। इन्हें बदलवाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है।
अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसकी वजह से हाईटेंशन लाइन का तार टूटा। उन्होंने घटना के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद रात भर गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समस्या का समाधान नहीं होने पर बृहस्पतिवार सुबह को ग्रामीणों ने गांव में ही इकट्ठा होकर हंगामा करना शुरू कर दिया और बिजलीघर पर पहुंचकर धरना देने जाने की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना पर देहरा मिलक बिजली घर पर तैनात जेई अजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद फिर ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंचे और धरना देते हुए हंगामा किया। जेई अजय कुमार का कहना है कि जल्द ही जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें