फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस पर पथराव करने के मामले में 25 पर केस दर्ज, छह गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2024 04:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। गांव की एक गली में दरवाजा खोलने को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। मामले में पुलिस ने 17 लोगों को नामजद व आठ अज्ञात समेत 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गांव आदमपुर में तीन दिन पूर्व दो पक्षों में गली में दरवाजा खोलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर उपनिरीक्षक राम प्रकाश, सिपाही रूपेंद्र, सिपाही मानवेन्द्र, सिपाही अरविन्द, सिपाही विपिन व सिपाही विवेक पंवार, होमगार्ड देशराज के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एससी पक्ष व वाल्मीकि पक्ष के बीच गली में दरवाजा खोलने को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर पथराव कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, दोनों पक्ष और उत्तेजित हो गए। जिसके बाद वह पुलिस टीम पर ही हमलावर हो गए। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर अभद्रता की गई। पुलिस टीम पर पथराव भी किया। पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाते हुए मामला शांत कराया। मौके से पुलिस ने निरोत्तम, निशान्त, रामवीर, दलीप, संजय, महेश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया मामले में उपनिरीक्षक रामप्रकाश की तहरीर पर पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में दलीप, राखी, गुरुदेई, संजय, सावित्री, विशाल, महेश, मुन्नी, निरोतम, वीरवती, सोनू, निशान्त, रामवीर, विमलेश, राम किशोर, विशाल, मीना निवासी गांव आदमपुर व आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों काे कोर्ट में पेशकर उनका चालान कर दिया है। पुलिस अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
बीएनएस की धारा 191(2)/190/115(2)/ 352/351(3)/121(1)/125/132, 7 सीएलए एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें