फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: नशे में धुत पति ने पत्नी के गले में घुसेड़ दी पंखे की डंडी, मौके पर ही हो गई मौत

Mon, 14 Jun 2021 03:20 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला(अमरोहा)

सार

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पाल में हुई वारदात से सनसनी फैल गई है। आरोपी पति फिलहाल फरार है। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि पुलिस सूचना मिलने के दो घंटे बाद पहुंची।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पाल में शराब के नशे में पति ने दिव्यांग पत्नी की जमकर पीटाई कर दी। आरोप है कि पति ने हाथ के पंखे की डंडी पत्नी की गर्दन में घुसेड़कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


वहां मौजूद मृतका के बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी हो सकी। वह घायल महिला को गजरौला स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खास बात यह है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष देखा गया।

रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे यह घटना थाना क्षेत्र के गांव पाल में हुई। यहां रहने वाली पिंकी (45) एक पांव से दिव्यांग है। वह अपने टूटेफूटे घर में बच्चों के साथ थी। पिंकी की बड़ी बेटी प्रीति का आरोप है कि वहां नशे की हालत में आए पिता सुरेश ने उसकी मां के साथ मारपीट की और वहीं चारपाई के पास रखा हाथ का पंखा उठाकर उसकी डंडी को मां की गर्दन में घुसा दिया। इससे मां बुरी तरह छटपटाई और वहां खून फैल गया। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता वहां से फरार हो गया। वहीं बच्चों के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए। वे पिंकी को गजरौला में निजी चिकित्सक के पास लेकर गए लेकिन उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे शव को गांव ले गए। 

बताते हैं कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी थी। वहीं कुछ मीडियाकर्मियों ने भी पुलिस को कई बार फोन किए। रात साढ़े दस बजे ही पुलिस मौके पर पहुंची। रात 11 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी आए दिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शराब पीकर मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें