फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रिश्तेदारी से घर लौट रहे चालक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 20 Aug 2024 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। अंतिम यात्रा वाहन के चालक ने रिश्तेदारी से लौट रहे चालक युसूफ (35) को टक्कर मार दी। बाद में आरोपी चालक टोल प्लाजा पर खड़ी एंबुलेंस में घायल यूसुफ को छोड़कर भाग गया। समय से इलाज नहीं मिलने के कारण यूसुफ की मौत हो गई। पुलिस ने अंतिम यात्रा वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युसूफ अमरोहा नगर के मोहल्ला बंगला सक्को वाली गली के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक युसूफ वाहन चालक थे। किसी भी तरह की बुकिंग मिलने के बाद वह वाहन चलाने जाते थे। रविवार को युसूफ रजबपुर थानाक्षेत्र के महेश्वरा गांव में स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शाम को करीब 4:30 बजे घर लौट रहे थे। अतरासी के पास अमरोहा जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी मुरादाबाद नंबर के अंतिम यात्रा वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अंतिम यात्रा वाहन का चालक घायल यूसुफ को उठाकर ले गया और टोल प्लाजा के पास खड़ी एंबुलेंस में रखकर भाग गया। इसके बाद एंबुलेंस के चालक ने घायल यूसुफ को जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही घायल के परिजन पहुंच गए और मुरादाबाद ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही यूसुफ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मजीद की तहरीर पर अंतिम यात्रा वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें