फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। ई रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से चालक अनीस अब्बासी (55) की मौत हो गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी अनीस अब्बासी ई- रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसने रोजाना की तरह रात में घर पर ई रिक्शा चार्जिंग पर लगाया था। सुबह करीब पांच बजे अनीस उठकर ई रिक्शा की बैटरी में लगे तार को हटाने लगा। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। काफी देर बाद परिजनों देखा तो होश उड़ गए। निजी चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन मृत घोषित कर दिया। अनीस के चार बेटे व दो बेटियां हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है करंट से ई रिक्शा चालक की मौत की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें