फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से चालक की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से चालक बेहोश हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव पतेई भूड़ में प्रेम सिंह (48) का परिवार रहता है। वह ई-रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार रात प्रेम सिंह ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए तार लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। आनन-फानन में परिजन प्रेम सिंह को बेहोशी की हालत में हसनपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना हे कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें