यह मामला हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर का है। वायरल वीडियो सर्दी के मौसम में बनाया गया है। स्थानीय युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को सोमवार को वायरल कर दिया गया। इससे पहले रविवार को ग्रामीणों ने भी मामले की शिकायत डीएम से की थी। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने इसकी जांच की।
जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडिया और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर में शराब का सेवन करने के आरोपों की पुष्टि हुई है। इसको आधार मानते हुए प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार और पड़ोसी गांव सुतारी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अनुपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनों को नोटिस जारी किया गया है।