फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घरेलू गैस आपूर्ति में 40% तक कमी, कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब घरेलू गैस आपूर्ति पर भी दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में सिलिंडर की आपूर्ति में करीब 40 प्रतिशत तक कमी आ गई है। कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई ठप हो गई है जिससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि फिलहाल घरेलू सिलिंडर किसी तरह उपलब्ध हो रहे हैं लेकिन कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई लगभग पूरी तरह बंद हो गई है। इससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंडेन गैस एजेंसी के संचालक विपिन पाल ने बताया कि पहले औसतन डेढ़ दिन में एक गाड़ी सिलिंडर की मिल जाती थी लेकिन अब तीसरे दिन गाड़ी पहुंच रही है। इससे आपूर्ति और मांग के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है। वहीं, भारत गैस एजेंसी के संचालक सचिन सैनी ने भी गैस आपूर्ति में कमी की पुष्टि की है।
उनका कहना है कि युद्ध की खबरों के बाद लोगों में गैस की कमी का डर बढ़ गया है, जिसके कारण अचानक मांग भी बढ़ गई है। हसनपुर स्थित सचिन इंडेन गैस एजेंसी के संचालक बंटी चौहान ने बताया कि पहले रोजाना एक गाड़ी सिलिंडर आती थी, लेकिन अब दो दिन में केवल एक गाड़ी मिल रही है। एक गाड़ी में करीब 350 सिलिंडर आते हैं। आपूर्ति कम होने के कारण ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नारायन गैस सर्विस संचालक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गैस कंपनियों ने सिलिंडर वितरण की प्रक्रिया को भी सख्त कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुकिंग के बाद ओटीपी के आधार पर ही गैस दी जाएगी, जिससे वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और एजेंसी संचालक मनमानी न कर सकें। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि यदि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है। इससे आम उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें