ओपीडी में महिला डाक्टर नहीं थी, जिसकी शिकायत मरीजों ने सीएमएस से की। मोबाइल फोन पर ही उन्होंने महिला चिकित्सक को आड़े हाथ लिया। थोड़ी देर बाद ही डाक्टर ओपीडी में पहुंच गई। मरीज भी दवाई लेकर चले गए।
जिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे ओपीडी से एक महिला चिकित्सक गायब थी। पूछने पर कर्मचारी मरीजों को इधर उधर की बात कहकर टरका रहे थे। घंटा भर से अधिक भटकते फिर रहे मरीज गुस्साकर दफ्तर में बैठे सीएमएस डा. पीके बंसल के कक्ष में पहुंच गए।
यहां पर मरीजों ने ओपीडी में महिला चिकित्सक के नहीं होने की बात बताई, जिस पर सीएमएस ने मसले को गंभीरता से लिया। उनके सामने ही डाॅक्टर को बगैर बताए गायब होने पर फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार को चेताया। इसके बाद मरीज व तीमारदार उनके कक्ष से लौट गए।