फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम के तेवर तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं के लिए मिले बजट को खर्च न करने व मिली धनराशि को वापस न लौटाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ फटकार लगाई। उन्होंने बजट की राशि को सरकार को वापस लौटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम के तेवर सख्त दिखाई दिए। विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को मिला बजट भी खर्च न कर पाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। एएनएम व आशा के भुगतान में भी लापरवाही सामने आई। उन्होंने सभी आशा व एएनएम का समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। डीएम ने लिखित में खर्च की आख्या तलब की है। कार्यक्रमाें का आयोजन न करने पर भी विभाग द्वारा बजट के रूप में मिली रकम को सरकार को वापस नहीं किया गया। उन्होंने टीकाकरण सत्र को समय से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी पात्र हैं, उनका आयुष्मान कार्ड जरूर बनना चाहिए। कोई भी पात्र इससे वंचित न रहे। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, जन आरोग्य योजना, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह समेत तमाम अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें