अमरोहा। लंबे अरसे बाद अमरोहा डिपो से हरियाणा के पानीपत के लिए रोडवेज बस की शुरुआत हो गई है। नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्रतिदिन अमरोहा बस अड्डे से सुबह 7:30 बजे बस पानीपत के लिए रवाना होगी। जबकि, दोपहर दो बजे बस पानीपत रोडवेज बस अड्डे से अमरोहा के लिए चलेगी।
नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह लंबे समय से हरियाणा के पानीपत के लिए रोडवेज बस के संचालन की मांग कर रहे थे। परिवहन मंत्री ने नौगांवा सादात विधायक की अर्जी को स्वीकार किया और बस के संचालन की अनुमति दे दी। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि अमरोहा रोडवेज अड्डे से बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद नौगांवा सादात, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, कैराना, पानीपत रोडवेज बस अड्डा पहुंचेगी। अमरोहा से पानीपत की दूरी करीब 228 किलोमीटर है। यहां तक जाने के लिए यात्रियों को 318 रुपये का किराया देना होगा।
-
ये रहेगा बस का रूट
अमरोहा से मखदूमपुर, नौगांवा सादात, शिवाला कलां, फीना, रतनगढ़, नूरपुर, बाल किशनपुर (हल्दौर चौराहा), बिजनौर, बैराज, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर, बघरा, तितावी, बनत, शामली, कैराना, पानीपत और वापस में भी यही रूट रहेगा।
स्थानकिराया
मखदूमपुर-17 रुपये
नौगांवा सादात-26 रुपये
शिवाला कलां33
फीना-38
रतनगढ़-42
नूरपुर-52
बालकिशनपुर-85
बिजनौर111
बैराज-129
मीरापुर150
जानसठ166
सिखेड़ा-177
मुजफ्फरनगर-194
बघरा227
तितावी-233
बनत-256
शामली-265
पानीपत318