फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित दारानगर का दौरा

Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बाढ़ प्रभावित गांव दारानगर का दौरा कर बाढ़ से बचाव के इंतजाम देखे। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद निस्तारण के निर्देश दिए। चकनवाला में बाढ़ राहत चौकी पर अफसरों संग बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद डीएम व एसडीएम विभा श्रीवास्तव नाव से बाह नाला पार हुईं। नाला किनारे पहुंच कर उतर गईं। यहां से उनको ट्रैक्टर से गांव ले जाया गया। उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों से जानकारी ली कि बाढ़ का पानी खेतों में तो नहीं घुसा है। उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क बनवाए जाने की मांग की। डीएम ने चकनवाला में बाढ़ राहत चौकी पर बाढ़ खंड विभाग, बिजली, पशु पालन विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने, कटान रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें