फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने तलब किया एसडीएम धनौरा का स्पष्टीकरण

Tue, 23 Jul 2024 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लिपिकों के पटलों को परिवर्तित करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद डीएम द्वारा एसडीएम धनौरा का स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं, उनके आदेश को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर प्रशासन हाईकोर्ट में जवाब भी दाखिल करेगा।
विज्ञापन

जून माह के अंतिम दिनों में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने लिपिकों के पटलों में परिवर्तन किया था। लेकिन एसडीएम धनौरा चंद्रकांता ने बिना डीएम के अनुमोदन के लिए लिपिकों के पटलों में परिवर्तन कर दिया। इसको लेकर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने भी डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन इसके बाद भी एसडीएम ने डीएम के आदेशों के अनुपालन में लिपिकों को उनके पटलों पर तैनाती नहीं दी।
इसके बाद लिपिक राजीव कुमार सिंह ने हाईकोर्ट पहुंच गए। जिसमें हाईकोर्ट ने डीएम के आदेशों का अनुपालन कराने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही सवाल भी किया कि एसडीएम ने कैसे डीएम के आदेशों को पलट दिया। अब जिला प्रशासन हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, पहले अपने फैसले पर अडिग रहीं एसडीएम धनौरा ने भी अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। अपने आदेश को निरस्त करते करते हुए उन्होंने लिपिक को डीएम द्वारा दिए गए पटल पर तैनाती दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले में अब डीएम द्वारा एसडीएम का स्पष्टीकरण भी तलब किया जा रहा है। साथ ही एसडीएम के आदेश को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें