फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटे की जन्मदिन मनाकर लौट रहे होटल कर्मी की पत्नी और बेटे की हादसे में मौत

Tue, 23 Jul 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरुग्राम में बेटे की जन्मदिन पार्टी मनाकर घर लौट रहे अमरोहा शहर निवासी होटल कर्मी की पत्नी नसरीन (34) और बेटे अजीम (13) की मौत हो गई। जबकि होटल कर्मी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर शाम मां-बेटे के शव घर पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने दोनों शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

महबूब अमरोहा नगर के मोहल्ला नौगजा के रहने वाले शब्बन अली के बेटे थे। महबूब दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक होटल में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी नसरीन, बेटे अजीम और बेटी आशिया के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। काफी समय से महबूब परिवार के साथ गुरुग्राम में ही किराये के मकान में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार को महबूब के बेटे अजीम का जन्मदिन था, इसलिए होटल से छुट्टी लेने के बाद महबूब अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक रेस्टोरेंट पहुंचे।
यहां जन्मदिन की पार्टी करने के बाद खाना खाकर घर लौट रहे थे। तभी, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नसरीन और अजीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि महबूब और बेटी आशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, गुरुग्राम पुलिस से हादसे की जानकारी मिलने के बाद महबूब के परिजन वहां के लिए रवाना हो गए। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन मां-बेटे के शव को लेकर अमरोहा पहुंचे और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। हादसे में घायल पिता-बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें