फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी व विधायक ने किया शिवभक्तों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट से जल लेकर लौटे शिवभक्तों के जत्थे का जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने हसनपुर में स्वागत किया। जिलाधिकारी ने शिवभक्तों का हालचाल जाना। कांवड़ मार्ग पर पुलिस के ड्यूटी प्वांइट चेक किए।
विज्ञापन

नगर पंचायत सैदनगली से शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से शिवभक्तों का जत्था शनिवार को सैदनगली से ब्रजघाट के लिए रवाना हुआ था। रविवार को जत्था वापस लौटा। जत्थे के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक व अन्य शिवभक्तों का नगर में पुष्पों से स्वागत किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि शिवभक्तों को मार्ग में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर सतीशचंद पांडेय, एसडीएम सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख पुत्र मुदित गुर्जर, उदित गुर्जर, हेमराज सैनी, पंकज शर्मा, शिखर गुप्ता, रंजीत गुप्ता, पवन शर्मा, राकेश शर्मा, वीरपाल शर्मा, रिंकू शर्मा, रवि सैनी अंकुर सैनी धीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनोज गुप्ता, राधे शर्मा, पुनीत शर्मा, धीरज सैनी, मनोज कुमार सैनी, रामपाल सैनी, हरीश सैनी, जयपाल सैनी, बृज किशोर सैनी, नीरज शर्मा, दीपक मावी, अमित त्यागी, राहुल त्यागी, भुवनेश त्यागी, जय प्रकाश त्यागी, अवनीश शर्मा, तेजवीर सिंह सैनी, राम प्रसाद सैनी, हरभजन सैनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें