कहा कि यदि कोई पशु बीमार मिलता है तो उन्हें कुछ दूर पर आइसोलेट किया जाए। उपचार के साथ-साथ सैनिटाइजेशन, साफ सफाई की जाए। सभी गो आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग कराई जाए, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फागिंग, साफ सफाई, स्वच्छता युद्ध स्तर पर कराएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज ग्राम विकास तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों द्वारा वृहद स्तर पर साफ-सफाई, फागिंग, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। कहा कि प्रभावित पशुओं के गोबर एवं अन्य उत्सर्जन पर चूने का छिड़काव कराया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, उप जिला अधिकारी सदर अनिल कुमार, हसनपुर, नौगांवा, सभी खंड विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।