अमरोहा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर डीएम एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. नितिन गौड़ ने सोमवार को गांधी सभागार में प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों से सौंपे गए कार्यों की प्रगति जानी और आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य संवेदनशील और समयबद्ध हैं, इसलिए किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निर्वाचन आयोग 22 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चुका है। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह समेत प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे। संवाद