फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान डीएम ने खराब प्रगति वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए। पीएम किसान सम्मान निधि व पीएम कुसुम योजना की खराब प्रगति पर जिला कृषि अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी ने समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता से बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी हासिल की। जिसमें वह संतोषजनक जवाब न दे सके। पीएम किसान सम्मान निधि व पीएम कुसुम योजना की खराब प्रगति के चलते जिले की रैंकिंग पर असर पड़ने पर जिला कृषि अधिकारी से नाराजगी व्यक्त की। साथ ही दोनों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
सिल्ट सफाई के चलते रैंकिंग खराब होने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई का स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। पंचायत विभाग के तहत 15वें वित्त आयोग के तहत कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा कि जहां शौचालय नहीं बने हैं, वहां पात्र लोगों के शौचालय जरूर बनने चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ एसपी सिंह, सीवीओ डॉ. आभा दत्त, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया, बीएसए डॉ. मोनिका, जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें