फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम, सीडीओ, बीडीओ ने स्वयं फावड़ा चलाकर किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने विकास खंड गंगेश्वरी के ग्राम मंगरौला व विकास खंड हसनपुर के ग्राम अगरौला में बगदनदी को पुनर्जीवित किए जाने के लिए विधिवत भूमि पूजन के साथ खोदाई कार्य की शुरुआत की। इस दौरान डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। कहा कि जिन लोगों ने बगदनदी पर अतिक्रमण कर रखा है। उसे स्वयं छोड़ दें। अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को छुड़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, एसडीएम भगत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ने भी फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। डीएम ने कहा कि बगदनदी के पुनर्जीवन के लिए इसकी खुदाई के कार्य होना जरूरी है। प्रतिदिन नदी की खुदाई का कार्य किया जाएगा। खुदाई का कार्य मनरेगा और विभिन्न विभागों संगठनों समाज सेवियों के श्रमदान द्वारा पूरा किया जाएगा। कहा कि एक पेड़ लगाने से 10 पुत्रों को बराबर लाभ होता है। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है जो हम नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रहे हैं। अपना स्वार्थ छोड़कर इसमें श्रमदान करें। यह पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। बगदनदी के पुनर्जीवित होने से आसपास की भूमि उपजाऊ हो जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंगरौला सोमपाल सिंह, भाकियू शंकर के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर, रिंकू गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें